कोंच-उरई। पिछले बर्षों की भांति इस वर्ष भी मां गायत्री जागरण मंच के कार्यकर्ताओं ने नईबस्ती स्थित सिद्धेश्वर मंदिर पर वृहद् कन्या भोज का आयोजन किया जिसमें इलाके की तथा निकटवर्ती स्कूलों की सैकड़ों कन्याओं को भोजन कराया और दक्षिणा प्रदान कर उन्हें विदा किया। मंच कार्यकर्ताओं ने बताया कि भादों माह में वे हर बर्ष कन्या भोज कराते हैं ताकि क्षेत्र में अमन शांति और सुख समृद्धि बनी रहे, दुर्भिक्ष और अकाल जैसी आपदाओं का क्षेत्र पर साया न पड़े। उन्हें भगवान भूतनाथ पर भरोसा है कि वे इलाके को संकटों से दूर रखेंगे।







Leave a comment