कोंच-उरई। अपराधियों के हाईटेक तरीकों से अपराध करने के चलते उनसे फिसड्डी साबित हो हो रही पुलिस का भी अब ट्रैंड बदल रहा है ताकि वह अपराधों और अपराधियों से निपटने में सक्षम हो सके। कोतवाली के सभी थानेदार अब वायरलैस हैंडसेट और सीयूजी नंबरों से लैस हो गये हैं। कोतवाल मनवीर सिंह की अगर मानें तो इस नई व्यवस्था के बाद पुलिस अपना काम ठीक ढंग से अंजाम देने की स्थिति में होगी।
जिले में कप्तान अशोक कुमार त्रिपाठी के चार्ज लेने के बाद पुलिस और पुलिसिंग में तमाम बदलाव परिलक्षित होने लगे हैं। दी गई नई व्यवस्था में पुलिस कप्तान ने सभी थानेदारों को वायरलैस हैंडसेट्स तो उपलब्ध कराये ही हैं, सभी को सीयूजी नंबर्स भी अलॉट किये गये हैं। नये ट्रैंड में पुलिस थानेदारों की जिम्मेदारियां भी फिक्स की गई हैं, रात्रि गश्त पर अब आला अधिकारी उनकी लोकेशन भी ले सकेंगे ताकि वे मटरगश्ती न कर सकें। पीड़ितों को अभी हल्का इंचार्जों से संपर्क साधने में दिक्कतों का सामना करना पड़ता था लेकिन सीयूजी नंबर अलॉट हो जसने के बाद अब पीड़ितों को उनसे संपर्क करने में आसानी होगी।







Leave a comment