उरई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का दिल जीतने वाले जालौन कस्बा निवासी कंप्यूटर ब्वाय नमन द्विवेदी एकदम कामयाबी की सबसे ऊंची पायदान पर चढ़ने को तैयार हो गया है। उसे गूगल ने अपनी टीम में शामिल होने का आमंत्रण दिया और इसकी हामी भरने के बाद 9 अक्टूबर को अमेरिका के कैलीफोर्निया में जाने के लिए उसने अपना बोरिया-बिस्तर पैक करना शुरू कर दिया है। हालांकि नमन का कहना है कि उसे अभी कैलीफोर्निया से लौटने के बाद मनरेगा के लिए बन रहे एप को पूरा करना है।
नमन उस समय चर्चा में आया था जब 6 अगस्त को नई दिल्ली में उसके द्वारा बनाये गये पीएमओ एप को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लांच किया था। इस बीच उसे गूगल से न्यौता मिला तो वह अमेरिका रवाना होने के पहले रक्षाबंधन के त्यौहार के बहाने घरवालों से मिलने बहाने यहां चला आया। वैसे तो वह अपने माता-पिता का पहले से ही दुलारा था लेकिन इस बार वह हीरों बनकर घर आया जिसकी वजह से पूरे परिवार ने खुशी के अलग ही अंदाज में उसका स्वागत किया। इस दौरान उसने कहा कि गूगल से जुड़ना उसके लिए नायाब मौका है। दुनियां के इस सबसे बड़े वेब इंजन से जुड़कर वह अपनी कंप्यूटर दक्षता को संवारने का जबर्दस्त मौका हासिल कर सकेगा।







Leave a comment