23orai01उरई। जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव में जबर्दस्त कशमकश के बीच समाजवादी पार्टी ने भाजपा के खिलाफ चैकाने वाली व्यूह रचना तैयार करने का संकेत दिया है। भाजपा में खलबली मचाने के लिए सपा नेताओं ने मंगलवार को कहा कि भाजपा का प्रत्याशी तक बिकाऊ है। भाजपा प्रत्याशी का खुद का वोट अपने लिए नही पड़ेगा, दूसरों की तो बात छोड़ें
इस कारण समाजवादी पार्टी भाजपा से कोई चुनौती महसूस नही कर रही। असंतुष्ट प्रत्याशियों को लेकर सपा ने कहा कि उन्हें मना लिया जायेगा। दूसरी तरफ सपा नेताओं द्वारा यह भी कहा गया कि भाजपा के एक बड़े नेता सजातीय प्रत्याशी के लिए वोट जुटा रहे हैं। ऐसे में भाजपा के प्रत्याशी का भगवान ही मालिक है।
समाजवादी पार्टी के इकलासपुरा स्थित जिला कार्यालय में पार्टी के नेताओं ने जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव को लेकर पत्रकार वार्ता की। इसमें गांधी के नाम से मशहूर समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष इंद्रजीत सिंह यादव ने भाजपा पर अपनी छवि से परे काफी तींखें कटाक्ष दागे। उन्होंने कहा कि जिले में भाजपा कई खेमों में बंटकर राजनीतिक हैसियत खो चुकी है। पार्टी के नेता हर चुनाव में दूसरे लोगों से सौदेबाजी करने के अभ्यस्थ हो चुके हैं। हाल में बबीना जिला पंचायत सीट के उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी को केवल 623 वोट मिलने से यह सच उजागर हो चुका है। इसके पहले विधानपरिषद चुनाव में भाजपा के नेताओं ने क्या किया था यह भी सर्व विदित है। उन्होंने कहा कि भाजपा के सारे सदस्य और प्रत्याशी बिक जायेगें। सपा प्रत्याशी आसना खातून की शतप्रतिशत वोटों से जीत होगी।
पत्रकार वार्ता में पूर्व सांसद घनश्याम अनुरागी, अनीस अहमद और कई जिला पंचायत सदस्य उपस्थित रहे।

Leave a comment