उरई। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के आंदोलन के बाद राज्य कर्मचारी महासंघ अपनी मांगों को लेकर सरकार के सामने चुनौती पैदा करने के लिए आगे आ गया है। प्रदेशीय नेतृत्व के निर्देश पर राज्य कर्मचारी महासंघ और शिक्षक संगठन के नेताओं ने मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपकर मांगे न मानी जाने पर बेमियादी हड़ताल शुरू करने का अल्टीमेटम दिया है।
डीएम को ज्ञापन देने पहुंचे प्रतिनिधि मंडल का नेतृत्व महासंघ के अध्यक्ष जगदीश नारायण तिवारी और शिक्षक अध्यक्ष मनीष पालीवाल ने किया। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद की महाहड़ताल से जैसे-तैसे उबरी राज्य सरकार के लिए अब राज्य कर्मचारी महासंघ की अंगड़ाई फिर मुसीबत लेकर आ गई है।
आलोक शर्मा मंत्री शिक्षक संघ, भगवान दास प्रजापति मंत्री महासंघ, सूर्यप्रताप, सौरभ गुप्ता, हाजी शमसुल हसन मंसूरी, रामबाबू विश्वकर्मा, संजय मिश्रा, महेश गौतम, पूरन सिंह, करन सिंह, पलक नायक, जगरूप सिंह, आशीष याज्ञिक, मुबीना, साधना सिंह, साधना परिहार, शीला देवी, अनीसा खातून, आनंद कुमार दुबे, उमा शर्मा, ममता मिश्रा, मनोरमा पांचाल, राजकुमारी राजावत, प्रवीणा यादव, संजीव साहनी, प्रदीप गौड़, विमल श्रीवास्तव आदि शामिल थे।







Leave a comment