उरई। छह सूत्रीय मांगों को लेकर आंदोलनरत जिले की सभी तहसीलों के लेखपालों ने मंगलवार को जिला मुख्यालय पर एकजुट होकर हल्ला बोल दिया। लेखपालों ने कलेक्ट्रेट में कलमबंद कर जोरदार धरना दिया और सभा की। सभा की अध्यक्षता लेखपाल संघ के जिलाध्यक्ष शत्रुघन सिंह ने की जबकि संचालन अरविंद नायक ने किया।
लेखपालों ने इस दौरान कहा कि अगर उनकी जायज मांगे पूरी करने में सरकार टाल-मटोल करती रही तो वे अनिश्चित कालीन धरना शुरू कर देंगे। रामराज सिंह, ओमप्रकाश द्विवेदी, रंजीत सिंह, रमेश चंद्र सिंह, प्रेम नारायण मिश्रा, सुरेंद्र पाल सिंह, लक्ष्मीनारायण, छविनाथ सिंह, अरविंद कुमार गुप्ता आदि मौजूद थे।







Leave a comment