23orai05 23orai04उरई। मणीन्द्रालय में आशा सम्मेलन का आयोजन स्वास्थ्य विभाग ने धूमधाम से कराया जिसमें सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम् से स्वास्थ्य जागरूकता के संदेशों का प्रभावी संप्रेषण करते हुए विभाग की सबसे बुनियादी स्तर कड़ी मानी जाने वाली कार्यकत्रियों ने समां बांध दिया। मुख्य अतिथि के रूप में मंच पर उपस्थित जिलाधिकारी संदीप कौर और विशिष्ट अतिथि सपा जिलाध्यक्ष इंद्रजीत सिंह यादव व एमएलसी प्रतिनिधि आरपी निरंजन इस पर गदगद दिखे।
डीसीपीएम डाॅ. धर्मेंद्र कुमार ने कार्यक्रम का संचालन करते हुए अतिथियों का परिचय कराया। जिसके बाद सीएमओ डाॅ. अशोक कुमार ने कहा कि आशा कार्यकत्रियों की भूमिका राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रम से जुड़ी विभिन्न योजनाओं को सफल बनाने में अहम है। इसलिए सरकार उन्हें प्रोत्साहित करने और समाज में उनका गरिमापूर्ण स्थान बनाने पर काफी तबज्जो दे रही है। अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डाॅ. बीएम खेर ने आशाओं के लिए मुख्यमंत्री का संदेश पढ़कर सुनाया। डाॅ. सत्यप्रकाश ने उन कार्यक्रमों के बारे में अवगत कराया जिनमें आशा कार्यकत्रियां महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।
इसके बाद डीएम संदीप कौर ने अस्पतालवार प्रथम स्थान पर रहीं आशाओं को पांच-पांच हजार रुपये, द्वितीय स्थान पर रही कार्यकत्रियों को दो-दो हजार रुपये और तृतीय स्थान पर रहीं कार्यकत्रियों को एक-एक हजार रुपये पुरस्कार देने की घोषणा की। प्रथम स्थान पर पुरस्कृत आशाओं में डकोर अस्पताल की ममता, नदीगांव की ऊषा, पिण्डारी की ललिता, कदौरा की प्रवीणा, बाबई की किरण, रामपुरा की सोमवती, माधौगढ़ की मिथलेश, छिरिया की भरत कुमारी और कुठौंद की गीता देवी शामिल हैं। इसी तरह द्वितीय स्थान पर डकोर की गीता सरकार, नदीगांव की संगीता भदौरिया, पिण्डारी की शिवकांति, कदौरा की उमा, बाबई की सरिता, रामपुरा की उमा, माधौगढ़ की सुनीता, छिरिया की सुनीता और कुठौंद की कांति शामिल रहीं। तृतीय स्थान पर डकोर की मिथलेश नदीगांव की देवकी राठौर, पिण्डारी की सुनीता, कदौरा की शांति, बाबई की मीना, रामपुरा की बबली, माधौगढ़ की राजकुमारी, छिरिया की सर्वेशी, और कुठौंद की भानुकुंवर को प्रोत्साहन पुरस्कार मिला। पुरुष नसबंदी में योगदान के लिए बीसीपीएम डकोर की साहिबा खातून, माधौगढ़ के विकास चंद्रा और आशा मुहाना डकोर की गीता, माधौगढ़ की राजकुमारी और कदौरा की प्रवीणा को भी अलग से पुरस्कृत किया गया।
कार्यक्रम में महिला अस्पताल की वरिष्ठ चिकित्साधीक्षिका डाॅ सुनीता बनौधा, एचबीएन माॅनीटर सुनील कुमार, आशा रीजनल काॅडिनेटर अंबरीश, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. जीप्रसाद जिला कार्यक्रम प्रबंधक डाॅ. प्रेमप्रताप प्रमुख रूप से मौजूद थे।

Leave a comment