23orai07उरई। समस्त जोनल/सेक्टर मजिस्ट्रेट अपने क्षेत्र के मतदेय स्थलों का निरीक्षण कर लें और एजेन्डा बिन्दुओं के अनुसार अपनी रिपोर्ट दें। जिससे आवश्यक कार्यवाही कर कमियों को दूर किया जा सके।
उक्त बात जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी संदीप कौर ने आज विकास भवन सभागार में आयोजित आगामी विधान सभा निर्वाचन हेतु नियुक्त किये गये जोनल/सेक्टर मजिस्ट्रेटों को सम्बोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि मुख्य रूप से मतदेय स्थल तक जाने का रास्ता प्रकाश व्यवस्था पेयजल व्यवस्था, शौचालय, रैम्प, मतदेय स्थल पर नेटवर्क है। अति संवेदनशील/संवेदनशील पिछले चुनावों के आधार पर आदि मुख्य एजेण्डा बिन्दुओं पर निरीक्षण उपरान्त रिपोर्ट देनी है। जिससे जो कमियां उजागर हो उन्हें ठीक कराया जा सके इससे अतिरिक्त विधुत व्यवस्था मतदेय स्थ्लों पर सुनिश्चित कराने हेतु अधिशासी अभियन्ता विधुत को निर्देश दिये। उन्होंने कहाकि 1460 मतदेय स्थलों पर विधुत व्यवस्था सुनिश्चित की जाये। रैम्प निर्माण, नेटवर्क हेतु सम्बन्धित विभागो के अधिकारियों को निर्देश दिये। फार्मों की व्यवस्था पर्याप्त मात्रा में की जाये जिससे नाम जोड़ने/घटाने का कार्य ठीक तरह से किया जा सके। नये बनाये गये 09 बूथों का निरीक्षण एस0डी0एम0 स्वयं कर ले और रिपोर्ट दे जिससे निर्वाचन आयोग को भेजी जा सके। बी0आर0सी0 का वेतन समय से निकले इसके लिए समस्त एस0डी0एम0 उनकी उपस्थिति समय से भिजवाये। जो मतदाताओं के सपिक मतदाता पहचान पत्र प्राप्त हो गये है। उन्हें शीघ्रता से सम्बन्धितों को उपलब्ध कराये। ई0पी0 रेसियो ठीक करना भी प्रमुख कार्य है। मतदाता बढ़ने/घटने पर इसका विशेष ध्यान रखा जाये। महिलाओं के नाम जोड़ने का कार्य प्रमुखता से किया जायेगा।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी एस0पी0सिंह अपर जिला अधिकारी आनन्द कुमार, उप जिलाधिकारी उरई संजय कुमार सिंह, कोंच गोरेलाल शुक्ला, जालौन शीतला प्रसाद सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a comment