cropped-27c0e33e-70ae-40cd-b9cb-6e01381eb0ce11.pngजालौन-उरई। चुनाव नजदीक आते ही सरकार ने अधिकारियों को जनता में प्रशासन की तेज तर्रार छवि स्थापित करने के लिए दौड़ा दिया है। इसी तेजी के तहत मंगलवार को उपजिलाधिकारी शीतला प्रसाद यादव ने अकोढ़ी दुबे, भिटारा, नगर में मोहल्ला फर्दनवीस और बालिका इंटर काॅलेज का औचक निरीक्षण कर डाला। इस दौरान उन्होंने आंगनवाड़ी केंद्रों को भी देखा। इस बीच उप जिलाधिकारी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भी पहुंचे। इस कवायद से ढर्रे में चल रहे स्कूल, आंगनवाड़ी केंद्रों और अस्पतालों में नई हलचल देखी गई। उधर बहती गंगा में हाथ धोते हुए बीडीओ प्रमोद चंद्रोल ने भी इसी तरह की उछलकूंद की। बीडीओ ने खजुरी में आंगनवाड़ी केंद्र को खंगाल डाला। इन औचक निरीक्षणों में कमियां तो पाईं गई लेकिन किसी के खिलाफ कोई कार्रवाई करने की जानकारी संबंधितों ने नही दी है।

Leave a comment