उरई। कानून व्यवस्था के मामले में प्रदेश सरकार पर चस्पा लचर हालत का लेविल हटाने के लिए पुलिस ने भी आस्तीनें चढ़ाना शुरू कर दी हैं। पिछले 24 घंटों मेें जिले में आठ लोगों पर गैंगस्टर ठोंक दी गई। माधौगढ़ पुलिस ने इलाके दुर्दांत अपराधियों कृष्ण कुमार उर्फ चंदू, बृजेंद्र सिंह और लला सभी निवासीगण महोई पर गैंगस्टर की कार्रवाई की है। उधर एट पुलिस ने गुलशेर निवासी खर्रा जालौन, छोटे उर्फ शरीफ निवासी शहजादपुरा जालौन, कल्लू निवासी दतिया, रफीक निवासी पचीपुरा खुर्द कैलिया और शमशाद निवासी खर्रा जालौन पर गैंगस्टर तामील करा दिया है।






Leave a comment