0 गडढा युक्त सड़के बनी जी का जंजाल
0 आये दिन होती दुर्घटनायें
cropped-27c0e33e-70ae-40cd-b9cb-6e01381eb0ce11.pngउरई। नगर की सड़कों का हाल यह है कि जालौन, कोंच, करमेर, राठ, कुइया रोड की ओर जाने वाली तथा बाईपास रोड पर इतने बड़े गडढे है कि चार पहिया वाहन तो क्या दुपहिया वाहनों को निकलना भी दूभर है। स्कूल के बच्चों सहित आम व्यक्ति भी गडढा युक्त सड़कों से परेशान हैं आये दिन होने वाली दुर्घटनाओं से सैकड़ों लोग चुटहिल हो चुके हैं तो दर्जनों अकाल मृत्यु के शिकार हो चुके हैं। चुनाव के समय गडढा युक्त सड़क बनाने का वादा करने वाले सत्ता पक्ष के सदर विधायक दयाशंकर वर्मा की टकटकी लगाये बैठी क्षेत्र की जनता को सड़कें सुधरने की अभी तक कोई उम्मीद नजर नही आ रही है।
विधान सभा चुनाव के चार वर्श से अधिक समय बीत जाने के बाद भी टाऊन हाॅल से करमेर रोड की ओर जाने वाली सड़क, फोरलेन बाईपास तक जिलाधिकारी आवास से जालौन की ओर जाने वाली सड़क, जिला परिषद से जेल रोड होकर कोंच रोड व झांसी रोड की ओर जाने वाली सड़क, जालौन बाईपास से कोंच रोड बाईपास की सड़क, अजनारी रोड से राठ रोड को मिलाने वाली सड़क, इकलासपुरा रोड, कुइया रोड, घंटाघर से राठ रोड, मोहम्मदाबाद की सड़कों को हाल यह है कि पांच मीटर ठीक से चलना दूभर है। हिचकोले खाते स्कूलों के वाहन, लहराकर चलते टैम्पों एवं दुपहिया एवं चार पहिया वाहनों से आये दिन होने वाली दुर्घटनाओं से घायल होने वाले सैकड़ों लोग विकलांग सर्टिफिकेट बनवा चुके है तो कई परिवार अनाथ हो चुके है और कई घरों के चिराग बुझ चुके हैं।
सदर विधायक दयाशंकर वर्मा को इन सब घटनाओं की अनदेखी करना क्षेत्रवासियों को रास नही आ रही है सड़कों की दुरुस्तीकरण तो दूर मरम्मत तक कराने के लिए दिल न पसीजने वाले विधायक से अब अल्प समय में होने वाले विधानसभा के चुनाव तक अब भला क्या उम्मीद लगाई जा सकती है।

Leave a comment