23orai06उरई। यमुना के जल समेट क्षेत्र में अंधाधुंध बारिश जारी रहने से जिले में भी यमुना के तटवर्ती इलाकों में बाढ़ का खतरा बुरी तरह सिर उठा चुका है। नदी किनारे के गांवों में दहशत के मारे लोग बदहवास हैं। साथ में यमुना में गिरने वाली स्थानीय नून नदी का पानी भी खतरे के निशान से ऊपर पहुंच चुका है।
नून में आये चरम उफान से कई गांवों में पानी अंदर तक घुस गया है। महेबा ब्लाॅक के पिपरौंधा गांव में बाढ़ की वजह से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। कई लोगों को सामान सहित घर छोड़कर सुरक्षित स्थानों पर शरण लेनी पड़ रही है। मवेशियों का भी बुरा हाल है। नदी के लगातार चढ़ते जाने से ग्रामीणों में खलबली मची हुई है। हालांकि प्रशासन का कहना है कि बाढ़ को लेकर पूरी सतर्कता बरती जा रही है। बचाव के लिए युद्ध स्तरीय इंतजाम पूरी तरह मुस्तैद बने हुए हैं।

Leave a comment