
रामपुरा-उरई। तस्करी कर लाई गई देशी शराब से भरी बेगनार पुलिस द्वारा पीछा किये जाने से खेत में धस गई। इस बीच उसका पिछला पहिया बस्ट हो गया जिसके बाद ड्राइवर और शराब तस्कर भाग निकले। उधर ग्रामीणों ने पूरा फोर्स आने तक बेगनार से कई पेटी शराब लूट लीं। बाद में रामपुरा से पहुंचे थानाध्यक्ष ने बेगनार सीज कर उसमें लदी 15 पेटी मध्यप्रदेश की देशी शराब जब्त कर ली।
कंजौसा मोड़ के पास गश्ती पुलिस दल को देखकर बेगनार रोड छोड़कर खेतों की ओर दौड़ने लगी। संदिग्ध हालत देखकर पुलिस कर्मियों ने बेगनार का पीछा कर लिया। इस बीच बेगनार एक खेत में घुस गई। जहां उसका पिछला पहिया बस्ट हो गया। सीज की गई बेगनार का नंबर यूपी 80 एएच 631 बताया गया है। पुलिस तस्करों का पता लगाकर उन्हें पकड़ने का प्रयास कर रही है।






Leave a comment