उरई। संत गाडगे श्रीवास समाज सेवा समिति यानि जीएसफोर ने संत गाडगे के जन्म दिवस पर सार्वजनिक अवकाश के लिए मुहिम छेड़ दी है। समिति के पदाधिकारियों ने बुधवार को डीएम संदीप कौर को ज्ञापन देते हुए कहा कि संत गाडगे महान समाज सुधारक और आध्यात्मिक गुरू थे। उनके जन्म दिन पर जीएसफोर द्वारा किये गये कार्यक्रम में 23 फरवरी को सार्वजनिक अवकाश घोषित कराने और नगर के किसी चैराहे का नाम संत गाडगे चैराहा करने का आश्वासन दिया गया था लेकिन इस पर अभी तक कोई कार्रवाई नही हुई है।
जीएसफोर के पदाधिकारियों ने कहा कि संत गाडगे से जुड़े वायदों को पूरा न किया जाना जनभावनाओं की अवहेलना है। संत गाडगे के अनुयायी इसे बर्दास्त करने को तैयार नही हैं। अगर उक्त आश्वासन पूरे नही हुए तो आंदोलन छेड़ा जायेगा। ज्ञापन देने वालों में धर्मेंद्र कुमार, रामेश्वर दयाल, विजय सिंह, सियाराम, रामहेत वर्मा, आशाराम श्रीवास और श्रीराम शामिल थे।






Leave a comment