cropped-27c0e33e-70ae-40cd-b9cb-6e01381eb0ce11.pngजालौन-उरई। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को भव्यता से मनाने को लेकर नगर व क्षेत्र के मंदिरों में आकर्षक सजावट प्रारंभ की गई।  मंदिरों को भव्यता प्रदान करने के लिए इलैक्ट्रिक झालरों आदि के अलावा कई आकर्षक आयटमों की खरीददारी की गई। तो वहीं, कृष्ण भक्तों द्वारा घरों में भी कृष्ण झांकी सजाने की तैयारियां भी शुरू की गई। वहीं, भोग लगाए जाने के लिए बाजार में खीरे के भी दाम बढ़े।
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर लोगों में उत्साह है। सुबह से ही बाजार में रौनक रही। लोग कृष्ण जन्मोत्सव मनाने के लिए बाजारों में इलैक्ट्रिक सामान झालर, झूमर आदि सहित कई आकर्षक डिजाइनों के बल्ब आदि खरीदते दिखे। जन्माष्टमी के दिन खीरा व केले के प्रसाद का काफी महत्व होता है। जिसके चलते बाजारों में आज से ही खीरा तथा केला के दाम ऊंचे रहे। इसके अलावा नगर व क्षेत्र के मंदिरों में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव भव्यता से मनाए जाने के लिए तैयारियां प्रारंभ हो गईं हैं। जिनमें नगर के द्वारिकाधीश मंदिर, बंबई वाला मंदिर, नाना साहब का मंदिर, राम जानकी मंदिर आदि में झालरों, झूमरों आदि से आकर्षक सजावट की गई।

Leave a comment