konch5कोंच-उरई। अगले सप्ताह से प्रारंभ हो रहे गणेश महोत्सव की तैयााियां शुरू हो गई हैं। प्राचीन गढी स्थित गणेश मंदिर के पाश्र्व में विराजने बाली विशालकाय प्रतिमा को पधरवाने के लिये मंच का निर्माण करने से पूर्व समिति कार्यकर्ताओं ने आज विधि विधान से भूमि पूजन किया।
गणेश सेवा समिति के तत्वाधान में गढी स्थित प्राचीन गणेश मंदिर पर नगर की सबसे बड़ी गणेश प्रतिमा की प्रतिष्ठापना प्रति वर्ष कराई जाती है। आगामी दिनों में शुरू हा रहे महोत्सव की तैयारियां अभी से शुरू हो गई हैं। विद्वान पं. विष्णुकांत शास्त्री द्वारा वैदिक रीति से मंच निर्माण के लिये भूमि पूजन कराया। पंडा गौरव सोनी ने आवश्यक अनुष्ठान संपादित किये। इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष आलोक सोनी, मंत्री राहुल तिवारी, सतीश राठौर, कल्लू यादव, ऋषि झा, मृदुल दांतरे, सूर्यदीप सोनी, सुधीर सोनी, अमित सोनी, दीपक सोनी, सुमित झा, संदीप शांडिल्य आदि मौजूद रहे।

Leave a comment