कोंच-उरई। ग्राम पडरी में आज जय मां दुर्गा समिति के सदस्यों ने जन्माष्टमी के अवसर पर दौड़ व कबड्डी प्रतियोगता का आयोजन किया जिसमें पडरी से कोंच नहर व वहां से बापिस पडरी तक 20000 मीटर की दौड़ में 18 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। पहले स्थान पर नीरज वर्मा, दूसरे पर अर्जुन पांचाल, तीसरे स्थान पर मोहम्मद खलील, चैथे पर धीरेन्द्र वर्मा, पाचवें पर रविकांत कुशवाहा रहे। इन सभी प्रतिभागियों को पूर्व ब्लॉक प्रमुख चंद्रपाल निरंजन ने सील्ड व पुरस्कार प्रदान किये। कबड्डी टीमों ने बड़ा ही रोमांचक प्रदर्शन किया। दोनो टीमों एवन टीम व दुर्गे टीम के बीच हुये कड़े मुकाबले में दुर्गे टीम विजयी रही। एवन टीम के कप्तान महेन्द्र सिंह थे जबकि दुर्गे टीम के कप्तान सुनील कुमार थे, दोनों ही कप्तानों की अगुवाई में उम्दा प्रदर्शन हुआ और ग्रामीण दर्शकों ने खेलों का पूरा आनंद लिया। सुशील कुमार, ब्रजेंद्र सिंह, शीलू पटेल, सुभाष, रज्जन कौशल, शैलेंद्र कुमार, अमित, नाती राजा आदि मौजूद रहे।






Leave a comment