जालौन-उरई। शुक्रवार को ग्राम औरेखी मे आयोजित श्रीकृष्ण जन्म महोत्सव में जबावी कीर्तन का भव्य आयोजन हुआ जिसमें जिलाध्यक्ष कालूराम प्रजापति ने फीता काटकर आयोजन का शुभारंभ किया।
इस अवसर पर राजेश प्रजापति, राजू ऊमरी जिला महामंत्री, बलराम, कृपाल प्रजापति उरई आदि भी मौजूद रहे। जबावी कीर्तन में कल्लू महाराज विजदुवां और नंद किशोर निराला खरूसा ने समां बांध दिया। ग्रामीणों ने जबावी कीर्तन का भरपूर आनंद उठाया। युवा विकास संगठन के तत्वावधान में हुए इस आयोजन में डाॅ. लल्ला सिंह पाल संयोजक रहे जबकि निर्णायक की भूमिका कमलेश शुक्ल और लक्ष्मण अभिनेता ने उठाई। कांशी प्रसाद नेता, सेवाराम कुशवाहा, माता प्रसाद प्रजापति, करन सिंह पाल, महावीर प्रसाद खरे और अनिल प्रजापति आदि भी उल्लेखनीय रहे।






Leave a comment