vlcsnap-2016-08-26-19h11m45s150उरई। वरिष्ठ लेखपालों को नायब तहसीलदार के पद पर प्रमोशन चाहिए। ऐसी ही आधा दर्जन मांगों को लेकर लेखपालों का पिछले तीन दिनों से प्रांतीय आवाहन पर कलेक्ट्रेट में धरना जारी है।
शुक्रवार को धरना सभा को संबोधित करते हुए लेखपाल संघ के जिलाध्यक्ष शत्रुघन सिंह ने कहा कि लेखपालों की जबावदेही जितनी अहम है सरकार उसके मुकाबले उन्हें प्रोत्साहन नही दे रही। जिससे लेखपालों का मनोबल गिर रहा है। उन्होंने कहा कि मजबूर होकर लेखपालों को आंदोलन कार्यक्रम की घोषणा करनी पड़ी। फिर भी सरकार सचेत नही हो रही।
उन्होंने बताया कि 29 अगस्त तक लेखपाल इसी तरह जिला मुख्यालयों पर काम बंद करके हड़ताल करते रहेंगे। इसके बाद 30 अगस्त को प्रदेश भर के लेखपाल लखनऊ पहुंचेगे और विधान भवन का घेराव करेंगे। इसके बाद भी अगर मांगे नही मानी गई तो लेखपाल जिला मुख्यालय और लखनऊ में अनिश्चित कालीन प्रदेशीय धरना शुरू कर देंगे।

Leave a comment