रामपुरा-उरई। बेसिक शिक्षा विभाग की लचर कार्यप्रणाली की वजह से सरकारी स्कूल सफेद हाथी बन कर रह गये हैं जिससे गांवों के नौनिहालों का भविष्य बर्बाद हो रहा है।
ब्लाॅक क्षेत्र के ग्राम कंझारी स्थित प्राथमिक विद्यालय में तैनात प्रधानाध्यापक मो. परवेज अपनी मनमर्जी के मालिक हैं। बताया जाता है कि खंड शिक्षाधिकारी को उन्होंने महीना बांध रखा है। जिसके कारण वे उसे पूरी आजादी दिये हुए हैं।
गांव के लोगों ने बताया कि प्रधानाध्यापक के न आने से स्कूल लावारिस हो गया है। कई बच्चे स्कूल आना छोड़ चुके हैं। जिससे सरकार के स्कूल चलो अभियान का भटटा बैठा जा रहा है। अगर प्रधानाध्यापक के खिलाफ कार्रवाई न हुई तो तहसील और जिला मुख्यालय पर अनिश्चित कालीन धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया जायेगा।






Leave a comment