26orai04उरई। दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम के प्रबंध निदेशक सत्यवीर सिंह राठौर ने गुरुवार को यहां आकर ऐसी बात कही जिससे लोग चैंक पड़े साथ ही अपनी नादानी पता चलने से यहां के लोगों को ग्लानि के अनुभव से भी गुजरना पड़ा।
सत्यवीर सिंह ने बताया कि पूरे उत्तर प्रदेश में सबसे अच्छी बिजली बुंदेलखंड के लोगों को मिल रही है। गौरतलब है कि जालौन जिला जो कि बुंदेलखंड का ही हिस्सा है यहां जनपद मुख्यालय सहित पूरे जिले के लोगों में जाने कैसे यह भ्रम घर कर बैठा है कि रात में तक इमरजेंसी कटौती होती है और अगर 15 घंटे भी बिजली उन्हें किसी दिन मिल जाये तो जब यह उनका बहुत बड़ा सौभाग्य होता है। लेकिन सत्यवीर सिंह ने जब उनके ज्ञान चक्षु खोले तो अपनी अज्ञानता का एहसास करके लोग शर्मिंदा हुए बिना नही रहे।
सत्यवीर सिंह ने बताया कि प्रदेश में सहायक अभियंता से लेकर अधीक्षण अभियंता तक के डेढ़ हजार नये पद सृजित किये जा रहे हैं जिससे व्यवस्था को बेहतर तरीके से नियंत्रित किया जा सकेगा। इसके अलावा ढांचागत सुधार के लिए भी बड़े कदम उठाये जायेगें।
उन्होंने बताया कि नये बिजली घर बनाने सहित जिन परियोजनाओं पर काम चल रहा है। मुख्यमंत्री ने उन सभी को अक्टूबर तक पूरा करा लेने के निर्देश दिये हैं। प्रबंध निदेशक ने इसके पहले बैठक की जिसमें अधीक्षण अभियंता एसएस प्रसाद, खंड प्रथम के अधिशाषी अभियंता रमेश चंद्रा और खंड द्वितीय के अधिशाषी अभियंता तरणवीर सिंह भी उपस्थित रहे।

Leave a comment