उरई। लोक निर्माण विभाग के मुख्य अभियंता वीके गुप्ता ने कहा है कि उरई कोंच सड़क के पुनर्निर्माण के लिए जल्द ही वे प्रमुख सचिव लोक निर्माण से मिलेगे उन्हें पूरी उम्मीद है कि इसके लिए उनके स्तर से बजट निर्गत कर दिया जायेगा और जल्द ही सड़क का कार्य शुरू हो जायेगा।
प्रमुख अभियंता रुटीन दौरे पर आज जिले में आये थे। इसके पहले उन्होंने जिले के अभियंताओं के साथ बैठक की और जिले में निर्माणाधीन सड़कों की प्रगति का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि बैठक के बाद वे किसी एक सड़क का मौके पर निरीक्षण भी करने जायेगे। बैठक में अधीक्षण अभियंता वीके गुप्ता और तीनो खंडों के अधिशाषी अभियंता भी उपस्थित थे।






Leave a comment