konch3कोंच-उरई। वैद्यनाथ आयुर्वेदिक कंपनी के तत्वाधान में यहां सर्राफा बाजार में निरूशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण एवं दवा वितरण कैम्प लगाया गया जिसमें 235 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण अनुभवी चिकित्सकों और वैद्यों द्वारा किया गया। हल्की-फुल्की दवायें भी निरूशुल्क वितरित की गईं।
वैद्यनाथ आयुर्वेदिक कंपनी के स्थानीय वितरक मे. वृंदावनलाल अग्रवाल द्वारा सर्राफा बाजार में आहूत किये गये कैम्प में मरीजों की लाइनें लगी रहीं। डॉ. जितेन्द्र वर्मा, डॉ. अजय तिवारी, वैद्य नंदकिशोर उपाध्याय आदि ने 235 मरीजों का परीक्षण कर उन्हें दवायें सुझाईं, मरीजों में ज्यादातर खासी, जुकाम, बुखार, कमर दर्द, पेट दर्द आदि के रोगी थे। कुछ दवायें निःशुल्क भी वितरित की गईं। इस दौरान सोहनलाल अग्रवाल, आदित्य नारायण सोनी, अभिषेक, रामू वर्मा, अभय पाठक, गोलू अग्रवाल, अरविंद गुप्ता, इकबाल आदि मौजूद रहे।

Leave a comment