उरई। मानवाधिकार परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष दुर्गाप्रसाद तिवारी ने बिलाल खां मोनिस को परिषद का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया है। वंचितों और शोषितों को अधिकार दिलाने की अहम जिम्मेदारी निभा रहे इस संगठन की बागडोर मजबूत हाथों में पहुंचने से जनपद के शांतिप्रिय नागरिकों के हौसले बुलंद हो गये हैं।
इस सिलसिले में बिलाल खां मोनिस ने कहा है कि वे जिले के अधिवक्ताओं, पत्रकारों व बुद्धिजीवियों का सहयोग लेकर पुलिस और दबंगों के उत्पीड़न से आम लोगों की प्रभावी ढंग से रक्षा करेंगें। उन्होंने कहा कि जनपद के सुदूर क्षेत्रों तक वे संगठन की पहुंच बनायेगें।






Leave a comment