उरई। एक्टू के जिला संयोजक काॅमरेड रामसिंह चैधरी ने भाजपा, सपा, कांग्रेस और बसपा जैसी पार्टियों को अवसरवादी करार दिया। उन्होंने कहा कि इन पार्टियों के कृत्य से लोकतंत्र की हत्या हो रही है। इन दलों में न तो सिद्धांत है और न ही लोकतंत्र।
उन्होंने कहा कि इन दलों की एमपी, एमएलए एक दल से दूसरे दल में इसीलिए चले जाते है कि इन दलों की चाल चिंतन और चेहरा एक जैसा है। उन्होंने कहा कि 2 सितंबर को मजदूर और किसानों के हक के लिए ट्रेड यूनियनों और खेत मजदूरों द्वारा देश व्यापी हड़ताल की जायेगी। एक्टू इसमें ज्यादा से ज्यादा भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए अभियान छेड़े हुए है।
उधर उक्त हड़ताल को लेकर भाकपा माले की जिला कमेटी की बैठक आयोजित हुई जिसमें हड़ताल की सफलता की रणनीति बनाई गई। माले जिला सचिव राजीव कुशवाहा, एक्टू जिला संयोजक रामसिंह चैधरी, इंकलाबी नौजवान सभा के जिला संयोजक काॅमरेड अशोक दोहरे, माले नेता अश्वनी तिवारी, शिववीर सिंह, खेत मजदूर सभा के जिला संयोजक काशीराम, माले नेता मुन्ना यादव खांखरी आदि उपस्थित रहे।






Leave a comment