कालपी-उरई। रेलवे स्टेशन के समीप सटटा लगा रहे एक युवक को पुलिस ने धर दबोचा। इससे कस्बे के सटोरियों में खलबली मच गई है।
सटटे के कारोबार की वजह से कस्बे में कई परिवार बर्बादी की कगार पर पहुंच चुके हैं। इस लत में दांव पर लगाकर अपना सब कुछ गंवा देने के बाद कई लोगों को जिंदगी की गाड़ी खीचने के लिए जरायम की दुनियां में कदम रखने को मजबूर होना पड़ा।
शहर कोतवाल सत्येंद्र सिंह ने सटटे से विनाश की इस विभीषिका मददेनजर सटोरियों के खिलाफ जबर्दस्त अभियान छेड़ दिया है। रविवार को सत्येंद्र सिंह जब पुलिस टीम के साथ नगर में गश्त पर थे तभी उन्हें मुखबिर से सटटा के एक अडडे की खबर मिली। उन्होंने तत्काल सटटा के अडडे पर दबिश दे डाली। इस दौरान पुलिस को देखकर लोगों में भगदड़ मच गई।
इसी बीच पुलिस ने कुलदीप कुमार नाम के एक युवक को दबोच लिया जिसके कब्जे से सटटा पर्ची तथा 460 रुपये नगद मिले। बाद में पुलिस ने गैंबलिंग एक्ट में उसका चालान कर दिया है।






Leave a comment