जालौन-उरई। विभिन्न मामलों में वांछित चल रहे तीन अलग-अलग वारंटियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा।
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम धनौरा कलां निवासी संजीव कुमार, सिकरी राजा निवासी संजय कुमार व मोहल्ला तोपखाना निवासी वजीर खान अलग-अलग मामलों को लेकर वांछित चल रहे थे। शनिवार की रात्रि कोतवाली पुलिस को सूचना मिली कि उक्त तीनों वांछित इस समय अपने घरों में आराम कर रहे हैं। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस तीनों वांछितों को पकड़कर कोतवाली ले आई। जहां से कार्यवाही करते हुए उन्हें जेल भेजा गया।






Leave a comment