जालौन-उरई। ग्राम मांडरी में अज्ञात चोरों ने रात्रि में घर में घुसकर 4 लाख के जेवर समेत 50 हजार रूपए नगद उड़ाए। पीड़ित गृहस्वामी ने चोरी की सूचना कोतवाली में तहरीर देते हुए की। पीड़ित की सूचना पर पुलिस ने किया मौके का मुआयना।
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम मांडरी निवासी राजकुमार ने पुलिस को बताया कि शनिवार की रात्रि उसके सभी परिजन खाना खाकर कमरे में सो गए। तभी रात्रि में अज्ञात चोर छत के रास्ते उसके घर के अंदर घुस आए। चोर कमरे व अलमारी का ताला तोड़कर उसमें रखी 4 झुमकी, 2 मंगलसूत्र, सोने का हार, सोने की चूड़ी आदि सहित लगभग 4 लाख रूपए के सोने चांदी के जवरात व 50 हजार रूपए नगद चुरा ले गए। रात्रि में लगभग तीन बजे आंख खुलने पर दरवाजा खुला मिला और तब तक चोर चोरी कर जा चुके थे। पीड़ित गृहस्वामी की सूचना पर कोतवाली पुलिस ने मौके का मुआयना किया तथा चोरों की सुरागकशी शुरू की।






Leave a comment