जालौन-उरई। पुरानी रंजिश को लेकर दबंगों द्वारा घर में घुसकर मारपीट किए जाने की शिकायत पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर देते हुए की।
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सुढ़ार निवासी रमेशचंद्र दौहलिया ने पुलिस को बताया कि गांव के ही दबंग होरीलाल, राजू व कल्ले उससे पुरानी रंजिश मानते हैं। इसी को लेकर शनिवार की रात्रि जब वह अपने घर में बैठा था। तभी उक्त तीनों दबंग लाठी, डंडों से लैस होकर उसके घर में घुस आए और उसके साथ गाली-गलौज करने लगे। मना करने पर उक्त तीनों ने लाठी, डंडों से उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। तभी शोरगुल सुनकर आसपास के लोगों को आता देख उक्त तीनों आइंदा जान से मारने की धमकी देते हुए वहां से भाग गए।






Leave a comment