कोंच-उरई। पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ ब्लॉक नदीगांव की बैठक में पुस्तकें शीघ्र बटवाने के अलावा बढती मंहगाई को देखते हुये ड्रेसों का बजट बढाये जाने की मांगें प्रमुखता से उठीं। संघ के अध्यक्ष रामदास सूर्यवंशी ने शिक्षकों का आह्वान किया कि 5 सितंबर को उरई स्थित मणीन्द्रालय सभागार में आयोजित शिक्षक सम्मान समारोह में बढचढ कर सहभागिता कर शिक्षक एकता को मजबूत करें।
संघ उपाध्यक्ष अवधेश गोस्वामी ने कहा कि पांच माह से भी ज्यादा समय का सत्र निकल चुका है लेकिन अभी तक पुस्तकें नहीं बांटा जाना खेदजनक है, इससे पढाई में भारी व्यवधान उत्पन्न हो रहा है। मंहगाई आसमान चूम रही है और कम बजट के कारण ड्रेस बनने में नरेशानी आ रही है लिहाजा ड्रेसों का बजट बढाया जाये। इस बाबत एक ज्ञापन बीईओ के माध्यम से शासन को भी भेजा जायेगा। संचालन करते हुये संघ महामंत्री राजेन्द्र भारद्वाज ने जीपीएफ की पासबुकें बनवाने की मांग उठाई। इस दौरान रफीकउद्दीन, महेन्द्र सिंह निरंजन, रमेश वर्मा, शरद अरूसिया, पुष्पम निरंजन, पुष्पा मिश्रा, अमरचंद्र मिश्रा, फूलसिंह निरंजन, अरविंदसिंह गुर्जर, दिनेशप्रताप सिंह, गोविंदशरण मिश्रा, पंकज तिवारी, प्रतापसिंह कुशवाहा, रामअवतार शर्मा, सुरेन्द्र निरंजन आदि मौजूद रहे।






Leave a comment