konch5कोंच-उरई। क्षत्रिय स्वर्णकार समाज द्वारा संचालित श्री मुरली मनोहर मंदिर कमेटी के तत्वाधान में आज मंदिर परिसर में निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें सजातीय छात्र छात्राओं ने बढचढ कर सहभागिता की और दिये गये बिषय पर अपनी सोच को शब्दों में पिरोया।
साढे दस से बारह बजे तक चली समाज में शिक्षा का महत्व बिषयक इस निबंध प्रतियोगिता में छात्र छात्राओं को तीन वर्गों में बांटा गया था। जूनियर स्तर पर एक सौ शब्दों, माध्यमिक स्तर पर दो सौ शब्दों और सीनियर स्तर पर तीन सौ शब्दों में निबंध लिखने को दिया गया था। उक्त बिषय पर बच्चों ने एक से बढ कर एक सोच प्रकट करते हुये अपने निबंध लिखे। प्रतियोगिता के मूल्यांकन के बाद सफल प्रतिभागियों को आगामी दिनों में पारितोषिक प्रदान किये जायेंगे। बच्चों को कॉपियां और मिष्ठान्न स्वर्णकार समाज की ओर से वितरित किया गया। प्रतियोगिता संजीव सोनी श्सरस्य व अतुल स्वर्णकार की देखरेख में संपन्न हुई। इस दौरान कमेटी के अध्यक्ष चतुर्भुज चंदेरिया, राकेश सोनी, देवेन्द्रकुमार, जयेन्द्र दवकर, वीरेन्द्र घुरा एडवोकेट, अनिल कपूर, उमेश सोनी, संतोष धनौरा आदि मौजूद रहे।

Leave a comment