0 आरोपियों ने छेड़खानी के विरोध पर किशोरी मां और भाई को भी धुनका
कोंच-उरई। कभी कभी पुलिस का टालू रवैया बड़ी घटना का भी वायस बनता है, बीती शाम कस्बे के आजाद नगर इलाके में एक सोलह बर्षीय किशोरी के साथ छेड़खानी की घटना को अंजाम दिया गया है। मामले की शिकायत रात में पुलिस से की गई लेकिन पुलिस इस पर कतई गंभीर नहीं हुई जिसके चलते आज उन दबंग युवकों ने किशोरी के साथ उसकी मां और भाई को दोबारा से धुनक दिया। पुलिस का रवैया अभी भी टालू टाइप का बना हुआ है जिससे किशोरी का परिवार दहशत में है।
बीती शाम कस्बे के मुस्लिम बहुल इलाके आजाद नगर में एक सोलह वर्षीय किशोरी अपने घर के बाहर खड़ी थी तभी पड़ोस के रहने बाले एक युवक ने उसके साथ छिछोरी हरकत कर दी, उसे मोबाइल सेट पकड़ा कर कहा कि इस पर हम जोग बात किया करेंगे। किशोरी ने इस पर एतराज जताया और घर के लोगों को आवाज लगाई तो युवक ने उसके साथ मारपीट कर दी। किशोरी की मां और भाई ने जब युवक से ओछी हरकत पर गुस्सा जताया तो युवक ने अपने भाई को भी बुला लिया और घर भर को पीट डाला तथा धमकी देते हुये भाग गये। किशोरी अपने भाई और मां के साथ रात में कोतवाली पहुंच गई थी और आरोपियों के खिलाफ तहरीर दे दी थी लेकिन जारी ढर्रे को आगे बढाते हुये पुलिस ने इस मसले को गंभीरता से नहीं लिया, जब तक घंटों बाद पुलिस पहुंची तब तक आरोपी फरार हो चुके थे। इसके बाद मामला पुलिस के ठंडे बस्ते में चला गया लेकिन उधर आरोपियों ने किशोरी व उसके परिजनों को इस बात के लिये धुनक दिया कि वे पुलिस में शिकायत करने क्यों पहुंचीं। बहरहाल, किशोरी का पूरा परिवार इस वक्त दहशत में है।






Leave a comment