28orai04 28orai05उरई। कमसेरा के पास सड़क पर अचानक वनरोज आ जाने से तेज स्पीड मेें जा रही बेगनार बेकाबू हो गई। ड्राइवर गाड़ी को कंट्रोल नही कर पाया जिससे कार वनरोज से जा भिड़ी। टक्कर में कार एकदम चकनाचूर हो गई लेकिन उसमें सवार लोगों की खुशकिस्मती रही कि उनमें से कोई हताहत नही हुआ।
कमसेरा की ओर जा रही कार सड़क पर अचानक आये वनरोज से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण रही कि कार के परखच्चे उड़ गये। उधर टक्कर के कारण वनरोज 20 फुट जा गिरा और मौके पर ही उसके प्राण निकल गये। यह नजारा देखकर रोड से गुजर रहे लोग एक क्षण के लिए संज्ञा शून्य जैसे हो गये। बाद में राहगीरों ने दौड़कर कार में बैठे लोगों को बाहर निकाला। किसी भी सवारी को इतनी जबर्दस्त दुर्घटना के बावजूद बहुत चोट नही आई है। अस्पताल में प्रारंभिक उपचार के बाद सभी सवारियों को तत्काल छुटटी दे दी गई है।

Leave a comment