कोंच-उरई। कोंच विकास खंड के ग्राम छानी में पतंजलि योगपीठ हरिद्वार के तत्वाधान में पांच दिवसीय निरूशुल्क ध्यान योग व योगशिविर के आयोजन में ग्रामीणों ने अच्छी खासी रुचि दिखाई। न केवल बूढों बल्कि बालकों, युवाओं और किशोरियों ने भी सहभागिता कर योग के गुर सीखे।
महंत उधासी जूनियर हाईस्कूल के प्रांगण में 25 अगस्त से आज तक चले शिविर में जिला योग प्रचारक शैलेन्द्र कुमार ने ग्रामीणों को विभिन्न आसन व प्राणायाम का प्रशिक्षण दिया। उन्होंने प्राकृतिक उपचार षठकर्म की क्रियाओं, जल नेति, सूत्र नेति व कुंजल क्रिया का विशेष प्रशिक्षण दिया। गांव में नशामुक्ति जन जागरण रैली निकाल कर लोगों से व्यसनमुक्त ग्राम की स्थापना करने का भी आह्वान किया गया। उन्होंने योग के फायदे बताते हुये योग अपनाने पर बल दिया। दोपहर के समय में महिलाओं के लिये विशेष शिविर आहूत कर योगाचार्य ने उन्हें योग का प्रशिक्षण दिया और महिलाओं से जुड़ी समस्याओं के यौगिक उपचार के बारे में बताया गया तथा उन्हें नियमित योग करने के लिये प्रेरित किया गया। इन पांच दिनों के दौरान विशेष चैपालें भी आयोजित की गईं जिनमें विषमुक्त कुदरती खेती के बारे में ज्ञान बांटा गया। हवन के साथ शिविर का समापन हो गया। ग्राम प्रधान अवधविहारी, सुरेन्द्रपाल सिंह, रामशंकर छानी, डॉ. घनश्याम, कृष्णगोपाल, विपिन याज्ञिक, श्याम नारायण, प्रद्युम्न पटेल, लक्ष्मीनारायण दाऊ आदि मौजूद रहे।






Leave a comment