0 डीजीपी व पुलिस कप्तान के निर्देश पर चलाया जा रहा है अभियान
कोंच-उरई। पिछले दिनों बुलंदशहर में गैंगरेप की घटना में खानाबदोश लोगों के नाम सामने आने के बाद प्रदेश में इस तरह की घुमंतू और खानाबदोश जातियों की गतिविधियों पर पुलिस की निगाहें हैं। सोमवार को कोतवाली पुलिस ने भी अभियान चला कर एट तिराहे पर डेरे डाले पड़ीं कुछ घुमंतू जातियों से उनकी पहचान मांगी।
बुलंदशहर की घटना सूबाई कानून व्यवस्था की स्थिति पर बड़े सवालिया निशान छोडने के लिये काफी है। उक्त घटना में खानाबदोश जातियों की संलिप्तता सामने आने के बाद सूबे के पुलिस प्रमुख ने सभी जिलों के कप्तानों को उनके इलाकों में ऐसी जातियों की गतिविधियों को वॉच करने के निर्देश दिये थे। जिले के पुलिस कप्तान अशोक कुमार त्रिपाठी ने भी सभी थानों को निर्देशित किया है कि वे उनके इलाकों की रिपोर्ट भेजें। इसी सिलसिले में सोमवार को कोतवाली पुलिस ने भी अपना इलाका खंगाला तो उन्हें एट तिराहे पर कुछ परिवार मिले जिनसे पूछताछ कर उनको अपनी पहचान साबित करने बाले अभिलेख प्रस्तुत करने के लिये कहा गया। हालांकि जानकारी में बताया गया कि यह लोग सीमावर्ती दतिया जिले के सेंवढा के रहने बाले हैं लेकिन पिछले लगभग पंद्रह बीस सालों से यहीं रह कर जीविकोपार्जन कर रहे हैं। कोतवाली बुलाये गये शाहरुख, समीर पुत्रगण आजाद, आजाद, शौकील पुत्रगण महबूब, आकिम पुत्र शौकील को जता दिया गया है कि उनके डेरों पर बाहरी लोगों की आमदरफ्त कतई न हो।






Leave a comment