0 लेखन में आयुष व कला में सृष्टि रही प्रथम
0 कोंच के मदर्स प्राइड स्कूल के बच्चों ने किया बेहतरीन प्रदर्शन
कोंच-उरई। पढाई के साथ साथ शिक्षणेत्तर गतिविधियों में भी बच्चों की रुचि के मुताबिक ज्ञान देने में अग्रणी मदर्स प्राइड पब्लिक स्कूल ने पांच जनपदों की संपन्न हुयी बच्चों की कहानी लेखन तथा कला प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर विजेता घोषित किये गये। इनका स्वागत सम्मान स्कूल के शिक्षकों ने किया।
विगत दिनों लखनऊ में अयोध्या शोध संस्थान एवं विभू एजूकेशन एंड सोशल कल्परत्न सोसायटी के संयुक्त तत्वावधान में संपन्न हुयी नटखट उत्सव नामक प्रतियोगिता में कोंच के मदर्स प्राइड पब्लिक स्कूल के बच्चों ने सहभागिता की और अपने हुनर का बेहतरीन प्रदर्शन किया। कहानी लेखन प्रतियोगिता में छात्र आयुष पटेल तथा माही अग्रवाल विजेता रहीं तो दूसरे नंबर पर भी विद्यालय के छात्र मुस्कान पटवा तथा विनय कुशवाहा रहे, वहीं कला प्रतियोगिता में सृष्टि गुर्जर, सृजन गुप्ता विजेता रहीं। अनुष्का कठिल, वंशिका गुप्ता उप विजेता घोषित की गईं, प्रियांशु झा, स्वीटी पटेल, तान्या को भी पुरस्कृत किया गया। विद्यालय के प्रिंसिपल आनंद पांडे सहित बच्चों को उत्कृष्ट प्रदर्शन पर सम्मानित किया गया। इस उपलब्धि के लिये प्रिंसिपल आनंद पांडे ने बच्चों की प्रतिभा और उनमें सीखने की ललक की प्रशंसा करते हुये कहा कि शिक्षकों ने बच्चों को गढने में अपना असीम योगदान दिया है जिसके लिये वे भी साधुवाद के पात्र हैं।






Leave a comment