रामपुरा-उरई। ब्लाॅक शिक्षक संघ की बैठक टीहर स्थित बीआरसी परिसर में ब्लाॅक अध्यक्ष राजकुमार यादव की अध्यक्षता में हुई। इसका संचालन मंत्री आफताब आलम ने किया। ब्लाॅक की कार्यकारिणी के सभी सदस्य इसमें उपस्थित रहे।
महेश प्रताप सिंह ने कहा कि शिक्षकों की समस्या के निकारण के लिए संगठन प्रभावी भूमिका अदा करेगा। अध्यक्ष राजकुमार यादव ने पूरी निष्ठा और ईमानदारी से कार्य करने का संकल्प जताया।
नवनियुक्त शिक्षकों के लंबित अवशेषों के भुगतान के बावत भी चर्चा हुई। यह भी बताया गया कि जनपद स्तर पर सेवा निवृत्त 811 शिक्षकों के सम्मान के लिए पांच सितंबर को शिक्षक दिवस पर समारोह आयोजित किया जा रहा है। जिसमें ब्लाॅक के साथी भी अधिक से अधिक संख्या में प्रतिभाग करें।
बैठक में वीरेंद्र यादव, मकरंद यादव, विकास गुप्ता, लोकेश पाल, अमित गौतम, काशी राठौर, करन राठौर, धर्मेंद्र सिंह, वीरेंद्र बाबू, अनिल कुमार, विनोद दुबे, सुभाष चंद्र, देवेंद्र सविता, हरिश्चंद्र आदि शिक्षक नेता भी प्रमुखता के साथ उपस्थित रहे।






Leave a comment