कुठौंद-उरई। ग्राम ऐकों में युवक के ऊपर हाईटेंशन लाइन टूटकर गिर जाने से उसकी मौत हो गई।
अनिल यादव (20वर्ष) पुत्र लल्लन यादव खेत में अन्ना मवेशियों को भगाने के लिए दौड़ रहा था। इसी बीच विद्युत लाइन टूट कर गिरी जो अनिल के हाथ में छू गई। तेज करंट के कारण वह बुरी तरह झुलस गया।
बाद में परिजन उसे सरकारी अस्पताल में लेकर पहुंचे जहां डाॅक्टर ने देखते ही उसको मृत घोषित कर दिया। ऐकों के प्रधान राजेश यादव ने बताया कि मृतक के पिता की आर्थिक हालत बेहद खस्ता है। उन्होंने कहा कि उनके लड़के के साथ हुई अनहोनी से पूरा गांव गमगीन है। लल्लन यादव को सरकारी सहायता दिलाने का प्रभावी प्रयास किया जायेगा।






Leave a comment