konch 1कोंच-उरई। जीआईसी इण्टर कालेज बंगरा में सम्मपन होने वाले वूथ कार्यकर्ता सम्मेलन को लेकर माधौगढ विधान सभा से सपा प्रत्याशी लाखनसिंह कुशवाहा ने कोंच सर्किट हाउस में सेक्टर प्रभारीयों की बैठक कहा कि विधानसभा चुनाव की तैयारियों के दृष्टिगत बूथ के कार्यकर्ता पूरी मुस्तैदी से कमर कसे तांकि 2017 के विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी को लाभ मिल सके उन्होने यह भी कहा कि बूथ के कार्यकर्ता प्रदेश सरकार की जनकल्याणकरी योजना के बारे में घर घर जा कर लोगों को बताये ताकि लोगों को सरकार की उपलब्धियों की जानकारी हो सके। उन्होने 4 सितम्वर को होने जा रहे बूथ कार्यकर्ता सम्मेलन में कार्यकर्ताओं से शामिल होने की अपील की। इस बैठक में प्रतिपाल सिंह गुर्जर, बादामसिंह कुशवाहा, सतीश परिहार सामी, महेन्द्र राठौर क्योलारी, कुलदीपसिंह, अनिल पटेल, राममिलन कुशवाहा, राजीव पनयारा, अजय यादव, परवीन वानो, जगपाल यादव, नन्ने राजा खुटैला, छोटू टाईगर, रामानन्द कुशवाहा, लालजी पटेल मौजूद रहे।

Leave a comment