cropped-27c0e33e-70ae-40cd-b9cb-6e01381eb0ce11.pngकोंच-उरई। कोंच कोतवाली क्षेत्र के ग्राम दिरावटी से ससुराल जाते वक्त कोंच बस स्टैण्ड से एक विवाहिता अपने प्रेमी के साथ रफूचक्कर हो गयी। आज कोतवाली पुलिस को महिला के पिता ने तहरीर देते हुये बताया कि मेरी पुत्री रक्षा बंधन पर मायके ग्राम दिरावटी आयी थी कल 29 अगस्त का अपनी बड़ी बहिन के साथ ससुराल ग्राम कुरौती जा रही थी। इसी बीच कोंच स्टैण्ड अपनी बड़ी बहिन को चकमा देकर ग्राम सेनपुर निवासी इकरार पुत्र गफूर अपने एक अज्ञात साथी के साथ मोटर साईकिल से ले गया। इकरार पिछले दो साल ग्राम दिरावटी में अपनी बहिन के यहा रहता था। महिला साथ में नगदी व जेवर भी ले गयी है। कोतवाली पुलिस ने इस मामले मेें जांच कर कार्यवाही करने की बात कही है।

Leave a comment