cropped-27c0e33e-70ae-40cd-b9cb-6e01381eb0ce11.pngउरई। जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव में सीएम की किरकिरी की खबरें आखिर अखिलेश यादव के मर्म में चुभ ही गईं। जालौन टाइम्स न्यूज पोर्टल की खबरों का सपा हाईकमान पर जबर्दस्त असर हुआ। नतीजतन बेखुदी में चल रहा सपा हाईकमान कल रात जालौन टाइम्स पर खबरे वायरल होने के बाद होश में आया। इसके बाद मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने अपनी हनक दिखाते हुए आज जिले के चारों नेताओं को पार्टी से निष्कासित कर दिया जिन्हें हैवीवेट माना जाता था। साथ ही मुसलमानों के बीच असंतोष से हो रहे नुकसान के मामले में डैमेज कंट्रोल के तौर पर अजहर बेग को लाल बत्ती से नवाजने का संकेत भी दे डाला।
समाजवादी पार्टी के इस फैसले के बाद कालपी क्षेत्र से विष्णुपाल सिंह नन्हू राजा की उम्मीदवारी अपने आप निरस्त हो गई है। अब लोगों को इंतजार है कि कालपी से सपा का प्रत्याशी कौन होता है। बहुत से लोग पूर्व कैबिनेट मंत्री श्रीराम पाल की लाटरी लगने की बात कह रहे हैं। पार्टी के इस रुख के बाद आज मुसलिम समुदाय में शांति देखी गई। शाम को निष्कासन की खबर के बाद तो मुसलिम समुदाय की बौखलाहट भरी प्रतिक्रिया सपा के खिलाफ आने पर पूरी तरह विराम लग गया। इंटेलीजेंस एजेंसियों से इस बारे में मुख्यमंत्री लगातार फीडबैक ले रहे हैं और मुसलमानों के संयत हो जाने की खबरों ने उन्हें जिले की राजनीति के मामले में काफी राहत दी है। जिले की राजनीति के अचानक इस तरह करवट बदलने से पूर्व सांसद घनश्याम अनुरागी के जलवे को भी जीवनदान मिल गया है। जिले में दिग्गजों के निष्कासन के बाद इंद्रजीत सिंह यादव और उनका एकछत्र राज चलने के अनुमान जाहिर किये जाने लगे हैं। उधर उरई सीट पर गुलाब सिंह जाटव को विमला जाटव का मत आसना खातून को मिलने का वरदान दिये जाने की चर्चाएं भी अंदर खाने से छनकर आ रही हैं।

Leave a comment