कोंच-उरई। बिजली विभाग का काम भी कितना अजीब है, विद्युत संयोजन तो एडवांस में बांट दिये लेकिन गांव में बिजली की लाइनें तक नहीं बिछाई गई हैं। मामला ग्राम देवरी का है, आज दर्जन भर ग्रामीणों ने एसडीओ कोंच कौशलेन्द्र सिंह से मुलाकात की और अपना व्यथा पत्र उन्हें देकर बताया कि महज सैकड़ा भर मतदाताओं के इस छोटे से गांव में डेढ दर्जन घर बने हैं और गांव के किनारे से बिजली की लाइन भी निकली है। गांव के रामावतार, राजू, अमर सिंह, छक्की, गजेन्द्र, गिरिजा शंकर व लाखन सिंह ने 18 फरवरी 2014 को इस उम्मीद पर संयोजन ले लिये थे कि जब कनेक्शन हो जायेंगे तो गांव में तार भी बिछ जायेंगे, लेकिन उनकी यह उम्मीद केवल उम्मीद ही बन कर रह गई है। एसडीओ ने ग्रामीणों को भरोसा दिया है राजीव गांधी योजना के तहत उनके गांव का भी जल्दी ही विद्युती करण करा दिया जायेगा।






Leave a comment