कोंच-उरई। जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव में कोंच तहसील क्षेत्र की सुमन निरंजन की जीत की लोगों में इतनी खुशी है कि जो देखो सो गोले दागने और मिठाइयां बांटने में लगा है। कोंच बार के अधिकांश अधिवक्ता भी इस बात को लेकर प्रसन्न हैं कि अपने इलाके का कोई पहली बार जिला पंचायत के शीर्ष पद पर आसीन हुआ है। यहां तहसील परिसर में वकीलों ने सुमन निरंजन को बधाई देते हुये जमकर सेलीब्रेट किया और एक दूसरे का मुंह मीठा कराया। इस दौरान पूर्व भाजपा अध्यक्ष कमलेश चोपड़ा, राघवेन्द्र निरंजन, हरीसिंह, माताप्रसाद अहिरवार, छोटेलाल अग्रवाल, दीनानाथ निरंजन सहित तमाम वकील मौजूद रहे।






Leave a comment