0 तीन हजार लीटर लहन नष्ट किया लेकिन शराब नहीं बरामद कर सकी पुलिस
कोंच-उरई। जहरीली शराब से होने वाले हादसों के बाद अब इस तरह की शराब के काले कारोबार को रोकने के लिये एक रएानीति बनाई है कि ऐसे स्थानों जहां भट्ठियां धधक नहीं हैं, पर लगातार दबिशें मारी जायें ताकि धंधे में लिप्त लोगों को हतोत्साहित किया जा सके। इसी कड़ी में बुधवार को भी कबूतरा डेरा पर छापा मारा गया जहां पुलिस को शराब तो नहीं मिली अलबत्ता दर्जनों ड्रमों में सड़ रहा लहन जरूर उसके हत्थे चढ गया जिसे उसने नष्ट करा दिया है।
अवैध शराब के काले कारोबार को पुलिस जितना खत्म करने की कोशिश या दिखावा करती है, यह कारोबार उतनी ही अपनी जड़ें मजबूत करता जा रहा है। हालांकि कोतवाली पुलिस ने दो दिन पूर्व कबूतरा डेरा पर छापा मार कर पचास लिटर अवैध शराब के साथ दो महिलाओं को भी हिरासत में लिया था लेकिन इसके बाद भी ये कबूतरा जाति की महिलायें इस धंधे से तौबा करने में कतई दिलचस्पी नहीं दिखा रहीं हैं। आज भी कोतवाल मनवीर सिंह के निर्देश पर एसएसआई अजय कुमार सिंह, खेड़ा चैकी इंचार्ज विक्रम सिंह, सागर चैकी इंचार्ज रवीन्द्र कुमार त्रिपाठी, विनोद कुमार त्रिपाठी, महिला कांसटेबिल कुसुमलता तिवारी, नमन यादव, सिपाही राजाभैया, बच्चाबाबू, सचिन, गौरव यादव, स्वदेश, प्रदीप पाल, राजकुमार आदि ने महेशपुरा रोड स्थित कबूतरा डेरा पर छापा मारा लेकिन वहां पुलिस को तैयार शराब नहीं मिल सकी, अलबत्ता वहां धधक रहीं शराब भट्ठियां जरूर मिली। इसके अलावा दर्जनों ड्रम लहन सड़ता हुआ मिला। पुलिस ने सारा लहन नष्ट करवा दिया और ड्रम कोतवाली उठा लाई।






Leave a comment