cropped-27c0e33e-70ae-40cd-b9cb-6e01381eb0ce11.pngकोंच-उरई। हिंदुस्तान ओलिंपियाड टेस्ट में दो छात्र निखिल राज और देव ने जिले में दूसरी और तीसरी पोजीशन प्राप्त की है, दोनों बच्चों को प्रदेश स्तर पर 3 सितंबर को सम्मानित किया जाना है। दोनों बच्चों को इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान, विभूति खंड लखनऊ में सुबह 9 बजे राज्यपाल राम नाईक द्वारा प्रमाणपत्र, प्रोत्साहन राशि और मैडल दिया जायेगाविगत महीने हिंदुस्तान ओलिंपियाड टेस्ट का आयोजन हुआ था जिसमें उत्तर प्रदेश के कई जिलों के बहुत सारे विद्यालयों द्वारा प्रतिभागिता की गई थी। उक्त प्रतियोगिता में सभी जिलों के टॉपर्स मिलाकर प्रदेश स्तर पर 3 सर्वश्रेष्ठ छात्र चुने जाने थे जिसमें कोंच के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान मदर्स प्राइड पब्लिक स्कूल के छात्रों निखिल और देव ने क्रमशः दूसरा और तीसरा स्थान प्राप्त किया और प्रदेश स्तर पर नौंवी और दसवी रेंक प्राप्त की है। ये दोनों बच्चे राज्यपाल के हाथों सम्मानित होंगे।

Leave a comment