जालौन। सिविल जज (जूडि) अध्यक्षता में संपन्न हुए विधिक साक्षरता शिविर में ग्रामीणों को विभिन्न कानूनों के संबंध में जानकारी दी गई।
तहसील क्षेत्र के ग्राम बिचैली में सिविल जज (जूडि) विनय कुमार सिंह की अध्यक्षता तथा तहसीलदार सतीशचंद्र वर्मा के मुख्य आतिथ्य में विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें सिवल जज ने जानकारी देते हुए बताया कि अदालत भी मामलों को लंबा खीचने की दशा में नहीं है। छोटे-छोटे मामलों का तुरंत निस्तारण किया जा रहा है। इसके लिए लोक अदालत, मासिक अदालत जैसे तमाम कार्यक्रमों का आयोजन कर पुराने मामलों का निस्तारण किया जा रहा है। इसके अलावा उन्होंने महिला उत्थान के बारे में भी विस्तृत जानकारी दी। पैनल अधिवक्ता प्रदीप कुमार ने भारत के संविधान के तहत नागरिकों के अधिकारों की विस्तृत जानकारी दी। तो वहीं, तहसीलदार ने तहसील द्वारा प्रदान की जा रही सेवाओं तथा राजस्व संबधी विभिन्न प्रकार की जानकारियों के बारे में ग्रामीणों को अवगत कराया। इस मौके पर उपस्थित अधिवक्ताओं ने प्री वारगेनिंग, प्री लिटीगेशन जैसे महत्वपूर्ण कानूनों पर विस्तृत जानकारी दी।

Leave a comment