उरई। बीटीसी सत्र 2014 का परीक्षा परिणाम घोषित करने की मांग को लेकर आज फिर प्रशिक्षुओं ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा।
बीटीसी सत्र 2014 के प्रशिक्षु नीतेश, दीपक, रश्मिी, रानी, प्रियंका, भाग्यरेखा, संतोषी, अंजली, दीपिका पटेल, प्रिया गौतम, रोहनी सिंह, शालिनी, माधुवी, आकाक्षा, अंकिता, खुशबू, निशा, सोनिया, दिव्या, अदिती आदि ने जिलाधिकारी को दिए गए ज्ञापन में अवगत कराया कि वह सब बीटीसी 2014 के द्वितीय सेमेस्टर के विद्यार्थी हैं। 22 से 25 अप्रैल 2016 में उन्होंने प्रथम सेमेेस्टर की परीक्षा दी थी जिसका रिजल्ट 17 अगस्त 16 को प्रदेश भर की संस्था घोषित कर चुकी हैं जबकि जनपद जालौन का रिजल्ट अभी तक नहीं आया है। इस संबंध में डायट के प्राचार्य ने एक सप्ताह के अंदर परीक्षा परिणाम घोषित करने का आश्वासन दिया था लेकिन तब से पंद्रह दिन गुजर गए परिणाम अभी तक नहीं आया। विद्यार्थियों का कहना था कि रिजल्ट न निकलने के कारण वह द्वितीय सेमेस्टर के फार्म नहीं भर पा रहे हैं और समय से परिणाम न आया तो हम लोगों का सेमेस्टर पिछड़ जाएगा। उन्होंने जिलाधिकारी से परीक्षा परिणाम घोषित करने की मांग की हैं।






Leave a comment