जालौन-उरई। 20 ग्राम स्मैक के साथ गौवध में वांछित युवक को कोतवाली पुलिस ने दबोच लिया लेकिन थोड़ी ही देर में उसका गुडवर्क मिटटी पलीद में तब्दील हो गया जब आरोपी चकमा देकर खाकी की हिरासत से भाग निकला।
गौवध में वांछित मुरलीमनोहर मोहल्ला निवासी मेहराजुददीन को पुलिस ने पकड़ा तो उसके कब्जे से 20 ग्राम स्मैक भी बरामद की गई। पुलिस इस कामयाबी पर फूली नही समां रही थी लेकिन उसकी खुशी थोड़ी ही देर में सदमे का सबब बन गई जब मेहराजुददीन पुलिस को धकियाता हुआ भाग निकला। अब इसे लेकर जितने मंुह उतनी बातें हो रही हैं। लोग कह रहे है कि मेहराजुददीन इतना शहजोर नही था कि पुलिस का घेरा तोड़ पाता लेकिन उसने पुलिस का सौदा पटा लिया। जिसके बाद उसे सेफ पैसेज देकर उसके हाथ से निकल जाने की कहानियां गढ़ने में अधिकारी और दरोगा मशगूल हो गये।






Leave a comment