उरई..इंसानियत और उसूलों के लिये कुरबानी की सीख देने वाले ईदुल जुहा के त्योहार को पूरे जनपद मे एहतराम और अक़ीदत के साथ मनाया गया. शहर मे मुख्य नमाज ईदगाह मैदान मे अदा की गई . इस दौरान सुरक्षा के कड़े इंतज़ाम किए गए थे. जिलाधिकारी संदीप कौर और पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार त्रिपाठी ईदगाह मैदान मे नमाज़ के समय हालात का जायजा लेने के लिए खुद मौजूद रहे . नमाज पूरी हो जाने के बाद उन्होने अकीदतमंदों को मुबारकबाद दी.

 

idgah-per-d-m-evam-s-p

 

 

इस मौके पर अपने खुतबे मे ईदगाह के पेश इमाम मुहम्मद मियाँ साहब ने कहा कि इस्लाम अमन और भाईचारे की सीख देता हे .उन्होने कि इस्लाम मे लोगों को जो नसीहते दी गई हे वे इंसान का किरदार संवारने के लिए हे इसलिये हर मोमिन पर फर्ज़ हे कि इन नेक नसीहतों के अमल मे कोई कोताही न आने दे .

idgah-per-id-ul-azha-ki-namaz-ada-karte-muslim-bandhu-1

Leave a comment