उरई। ठड़ेश्वरी मंदिर से लडडू गोपाल के जल बिहार के लिए बुधवार को भव्य शोभा यात्रा निकाली गई। विधि-विधान से रामकुंड पर गुरुवार को रात 12 बजे भगवान का जल बिहार कराया जायेगा। इसके पहले आज रात भर जल बिहार शोभा यात्रा द्वार-द्वार पहुंचेगी और श्रद्धालु लडडू गोपाल की विधि-विधान से पूजा-आरती कर अपने को कृतार्थ करेंगे।
भगवान लडडू गोपाल जी की जल बिहार शोभा यात्रा हर वर्ष की तरह बुधवार को गणेश चतुर्थी के अगले दिन ठड़ेश्वरी मंदिर से निकाली गई। भगवान की जल बिहार यात्रा की परंपरा पूरे जनपद में व्याप्त है। जल बिहार यात्रा से जहां लोग अपनी धार्मिक भावनाओं का पोषण करते है वहीं इसके पीछे बड़ा उददेश्य जल संरक्षण की चेतना बुंदेलखंड के सूखे इलाके में उत्पन्न करना है। इसलिए इस परंपरा का आध्यात्मिकता के साथ-साथ भौतिक महत्व भी है।
जल बिहार शोभा यात्रा का नेतृत्व ठड़ेश्वरी मंदिर के महंत सिद्धगोपाल दास जी महाराज ने किया। उनके साथ सटटू महाराज, दीपू, अग्निवेश चतुर्वेदी, गोपाल मिश्रा, श्रीकांत मिश्रा और बड़े पुरवार के साथ-साथ सैकड़ों की संख्या में ठड़ेश्वरी मंदिर के अन्य भक्त भी साथ चल रहे थे। जल बिहार शोभा यात्रा का धर्म परायण नगरवासियों ने जगह-जगह जोरदार अभिनंदन किया।







Leave a comment